Spread the love

राठ (हमीरपुर)। गाली-गलौज और मारपीट के बाद तमंचे से जानलेवा फायर करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को चिकासी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
चिकासी थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि रिहुंटा गांव निवासी अजय पुत्र रामबाबू ने बीते दिन 4 अक्टूबर को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मंगरौंठ गांव निवासी दीपेन्द्र उर्फ भूरा पुत्र भारत सिंह ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर धमकी दी। इस पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।गुरुवार को उपनिरीक्षक सन्तप्रसाद की टीम ने आरोपी को रिहुंटा की ओर बड़ी माता मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ चिकासी थाने में छह और राठ थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया। टीम में कांस्टेबल अभिषेक तिवारी, छोटेलाल और सूर्यांशू शामिल रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed