Spread the love

राठ ( हमीरपुर)। पिछले वर्ष नगर में हुई जनपद की पहली हनुमान कथा के बाद अब जल्द ही नगर में श्री वृन्दावन धाम के डॉ0 अनिरुद्धाचार्य जी द्वारा अब नगर में भव्य व दिव्य रूप से श्रीराम कथा का श्रवण कराया जायेगा। जिसमें भारी भक्तों को जुटाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।
कथा के आयोजन हेतु आज नगर के माँ गौरी रिजॉर्ट में आयोजक मण्डल ने एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें प्रचार प्रसार, साज सज्जा व रखरखाव संबंधित इत्यादि व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौपी गयी।
इस दौरान डॉ हरिओम नगायच,रमेशचन्द्र गुप्त,भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, वैश्य एकता परिषद की महिला जिलाध्यक्ष अपर्णा अग्रवाल, समाज सेवी अवधेश पाठक, नीतू भटनागर, मुकेश गुप्ता, दीपू मुंशी, राजदीप पंडित, पुष्पेंद्र मुखिया, परमानन्द अनुरागी, ठेकेदार देवेश मिश्रा, मनोज द्विवेदी, सुभाष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed