राठ (हमीरपुर)। जरिया थाना अंतर्गत बीरा गांव निवासी 29 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध हालत सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बीरा गांव निवासी अमित (29) पुत्र हरनारायण 20 अक्टूबर की रात करीब संदिग्ध हालत में गाँव के पास ही बाइक से गिरकर घायल हो गया था। जिसे परिजनों ने आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ में भर्ती कराया था। जहाँ चिकित्सक ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे उरई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। जहाँ उरई से उसे कानपुर ले जाया गया था। जहां कानपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक अविवाहित था तथा थाना क्षेत्र के आसपास के गांवों में प्राइवेट तौर पर डॉक्टरी करता था। जो कि अपने पीछे बड़े भाई अंकित, मां शांति सहित अन्य सभी परिजनों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है। मामले में जरिया थानाध्यक्ष मनोज पाण्डे ने बताया कि मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।