मौदहा हमीरपुर। तीन दिन पहले हुई फायरिंग की घटना के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परछा में बीते 18अक्टूबर की शाम फायरिंग की घटना से हडकंप मच गया था जिसके बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। उसी सिलसिले में पुलिस को सूचना मिली थी कि फायरिंग की घटना का आरोपी परछा निवासी सददाम पुत्र सुम्मा परछा मोड के निकट छिपा हुआ है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सददाम को परछा मोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक नाजायज तमंचा 315बोर और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। कोतवाली पुलिस ने सददाम पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।