राठ (हमीरपुर)। राठ विकास खण्ड के ग्राम बकरई में बूगी-बूगी डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से ग्रामवासियों और अतिथियों का दिल जीत लिया।
बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों को देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राठ विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द मिरर स्कूल के एमडी तरुण राजपूत, एवं समाज सेवी मानबहादुर (मुन्ना भैया) रहे।
प्रतियोगिता के आयोजक नीरज राजपूत रहे। जबकि मंच का सफल संचालन दीपक गुरु जी ने किया।
प्रतियोगिता के दौरान दूरदराज से आये बच्चों ने अपनी नृत्य कला और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी प्रतिभा और उत्साह देखकर ग्रामवासी एवं अतिथि गदगद नजर आए। इस प्रतियोगिता में कनिष्का सिंह, काव्या राजपूत व योग्यता लक्षाकार ने प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पाया है। जिन्हें आयोजक मण्डल ने नगद राशि व उपहार देकर सम्मानित किया है।
इस आयोजन ने बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया गया।