Spread the love

राठ (हमीरपुर)। कस्बे के 12 खंभा चौराहे के निकट नर्सरी के बगल में कस्तूरबा विद्यालय के सामने स्थित शिव मंदिर में सजे माता रानी के दरबार में रविवार को भक्ति की धूम रही। यहां साहिब किन्नर ने अपनी पूरी कमेटी के साथ पहुंचकर माता रानी के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, सैकड़ों की संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने ढोलक, मंजीरा और झींका की धुन पर भजन गाकर माता रानी की आराधना की।
भक्ति गीतों और माता रानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। महिलाओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं, साहिब किन्नर और उनकी कमेटी की नृत्य प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में श्रद्धालु माता रानी की भक्ति में लीन नजर आए।
इस मौके पर कमेटी के सदस्य राजाराम सैनी, प्रेम नारायण सैनी, नवल सैनी, हरजू कुशवाहा, अजय सैनी, दशहरा राम कुशवाहा, राजकुमार राजपूत, पुष्पेंद्र कुमार उर्फ पांडा और अजय यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed