Spread the love

मुस्करा हमीरपुर। स्नातक एमएलसी चुनाव की आहट तेज होते ही समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को मुस्करा कस्बे में सपा की एक महत्वपूर्ण बैठक विकास राजपूत के आवास पर सम्पन्न हुई बैठक में बतौर मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता दिलीप यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह यादव ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी स्नातक चुनाव में सपा प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव को अधिक से अधिक वोट दिलाना रहा राष्ट्रीय सचिव दिलीप यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि स्नातक चुनाव पार्टी की विचारधारा और शिक्षित मतदाताओं के बीच पकड़ का चुनाव है, इसलिए सभी को घर-घर जाकर स्नातक वोटरों को जोड़ना होगा और डॉ. मानसिंह यादव के पक्ष में मतदान कराना होगा बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व प्रधान गहरौली बीरबल चौधरी, जिला सचिव पुष्पेन्द्र द्विवेदी, पूर्व प्रदेश सचिव राजीव यादव, जिला सचिव विकास राजपूत, वरिष्ठ नेता रामबाबू यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed