Spread the love

मौदहा हमीरपुर। थाना क्षेत्र के पढ़ोरी गांव में टेबल फैन में करंट उतरने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बृहस्पतिवार तड़के हुए हादसे के बाद परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पढ़ोरी गांव निवासी योगेंद्र सिंह (23) पुत्र करण सिंह बुधवार रात अपने कमरे में टेबल फैन लगाकर सो रहा था। बृहस्पतिवार तड़के करीब 2:05 बजे वह बाथरूम से लौटकर बिस्तर पर लेटने लगा। इसी दौरान उसका हाथ पंखे से छू गया। पंखे में करंट उतरने से वह बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल सीएचसी मौदहा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर मौदहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।
परिजनों के अनुसार, योगेंद्र चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह खेती-किसानी करता था। युवक की मौत से परिवार में शोक छा गया।और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed