Spread the love

हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर मनोज कुमार राय के दिशा-निर्देशन एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर वंदना अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में संचालित POCSO जागरूकता कार्यक्रम के चौथे दिन आज 29 सितम्बर 2026 को सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज, रानी लक्ष्मी बाई पार्क, हमीरपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीमती कीर्ति मिश्रा ने छात्राओं को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (POCSO Act) के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए उनके विधिक अधिकारों, लैंगिक अपराधों से सुरक्षा तथा सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के संबंध में विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी अप्रिय घटना अथवा लैंगिक अपराध की स्थिति में चुप न रहें और तत्काल अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित प्राधिकारी को इसकी जानकारी दें उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों का संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ किसी भी संदिग्ध अथवा असहज स्थिति को नजरअंदाज न करने और आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कानूनी सहायता एवं संबंधित माध्यमों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या स्नेहा सचान द्वारा बुके भेंट कर सिविल जज जूनियर डिवीजन कीर्ति मिश्रा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी पवन तिवारी, पीएलवी हुमैरा खातून, महिला कल्याण विभाग से शशि तिवारी, आकिफ अहमद, एएचटीयू थाना अध्यक्ष राकेश यादव एवं उपनिरीक्षक राजबहादुर यादव सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को POCSO Act, 2012 एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपने विधिक अधिकारों की जानकारी प्रदान करना तथा सुरक्षित वातावरण के प्रति सजग, जागरूक एवं संवेदनशील बनाना रहा।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *