Spread the love

पनवाड़ी (महोबा) | थाना पनवाड़ी के ग्राम किल्हौवा निवासी एक दुकानदार ने शराब के नशे में रात्रि के समय बारात शाला के टीन शेड के नीचे सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर लिए जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलन कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम किल्हौवा निवासी छोटे से खोखे में परचून की दुकान रख भरण पोषण करने वाले दुकानदार रज्जन राजपूत उम्र 55 साल का शव सोमवार की सुबह गाँव की बारात शाला के टीन शेड के नीचे खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पनवाड़ी पुलिस थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, उप निरीक्षक महेन्द्र वर्मा, उप निरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किए। पुलिस को मृतक के पास से एक तमंचा और जेब में दो जिन्दा कारतूस मिले है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई घनश्याम राजपूत ने बताया कि दिवंगत के छोटे पुत्र जीतू राजपूत ने पांच साल पहले आत्महत्या कर ली थी। इसके दो साल बाद पत्नी संतोषी की भी मौत हो गई थी। तभी से रज्जन तनाव में रहता था। दिवंगत का बड़ा बेटा अनिल बाहर रहता है। उसकी पांच बेटियां है। घटना की सूचना बड़े बेटे अनिल को दे दी है। भाई ने बताया कि दिवंगत रज्जन शराब का नशा करता था। बताया रविवार रात को वह तमंचा कारतूस हाथ में लिए नशे की हालत में घूमते हुए ऊल जलूल बातें कर रहा था। भाई द्वारा घटना के लिए छोटे बेटे और पत्नी की मौत के बाद मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या करना बताया गया है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि भाई वादी घनश्याम सिंह की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर घटना की जाँच शुरू कर दी है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *