महोबा।जनपद के पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गोंड के नेतृत्व में अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे धड़पकड़ अभियान के तहत थाना कबरई पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। प्रभारी निरीक्षक थाना कबरई संतोष कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में गठित पुलिस टीम में उ0नि0 आकाश मौर्या तथा कां0 अतुल कुमार सिंह एवं कां0 रूपलाल द्वारा एक नफर अभियुक्त टिंकू बाबा उर्फ राज वर्मा पुत्र हरप्रसाद, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी मोहल्ला गांधीनगर, प्राइवेट बस स्टैण्ड महोबा को महोबा मोड़ पर बहद ग्राम काजी बम्हौरी के पास थाना कबरई, जनपद महोबा से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर तथा 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना कबरई पुलिस ने मु0अ0सं0 208/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है जहाँ से उसे न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया है।
