Spread the love

हमीरपुर। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार श्रम विभाग, हमीरपुर द्वारा संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार, 24 सितम्बर, 2026 को हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, फैक्ट्री एरिया, भरूआ सुमेरपुर में श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया शिविर में स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम द्वारा फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिकों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान रक्तचाप, शुगर एवं बीएमआई सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं तथा चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया गया आवश्यकतानुसार श्रमिकों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। साथ ही श्रमिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित आहार लेने तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी विजय पाल सोनकर ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य श्रमिकों को उनके कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ श्रमिक सुरक्षित एवं समृद्ध औद्योगिक विकास का आधार हैं कार्यक्रम में प्रभारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री दामोदर प्रसाद अग्रहरि, श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री विजय पाल सोनकर, सहायक लेखाकार श्री विवेक प्रकाश मिश्र, कम्प्यूटर ऑपरेटर सैयद मोहम्मद उबैदुल्ला तथा स्वास्थ्य विभाग से डॉ. हर्ष रंजन, श्री महेन्द्र कुमार, श्री प्रवीण कुमार एवं श्रीमती संध्या देवी सहित हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। श्रमिकों ने स्वास्थ्य शिविर के आयोजन को उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *