Spread the love

हमीरपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज 23 सितम्बर, 2026 को लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर योजना के ई-पोर्टल के साथ सहकारिता विभाग, उत्तर प्रदेश के ‘उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप’ तथा उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव डेटाबेस सेंटर के मोबाइल ऐप UPCDC का भी शुभारंभ किया गया मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का जनपद हमीरपुर में भी सजीव प्रसारण किया गया। ग्राम पंचायत छानी स्थित शुभ गेस्ट हाउस, राठ रोड में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने सहभागिता करते हुए लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा इस अवसर पर मा. विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना की प्रमुख विशेषताओं एवं किसानों के लिए इसके महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से लघु एवं सीमांत कृषकों को कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों के लिए आवश्यक वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक लिमिटेड की शाखाओं के माध्यम से पात्र किसानों को 06 प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे योजना की पात्रता एवं शर्तों की जानकारी प्राप्त कर इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत लघु एवं सीमांत कृषकों तथा नियमित रूप से ऋण का लेनदेन एवं अदायगी करने वाले पात्र किसानों को लाभान्वित किया जाना है। योजना के तहत कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों सहित पात्र गतिविधियों के लिए दीर्घकालीन ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। योजना की प्रक्रिया को ऑनलाइन एवं पारदर्शी बनाए जाने की व्यवस्था की गई है, जिससे पात्र किसानों को ऋण प्राप्त करने में सुविधा हो सके कार्यक्रम में मा. विधायक द्वारा उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक से नियमित लेनदेन करने वाले पांच कृषकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर किसानों को योजना की ऋण सुविधा, पात्रता एवं लाभ के संबंध में जानकारी भी प्रदान की गई कार्यक्रम में पी०सी०यू० के उप सभापति बृजकिशोर गुप्ता, जिला सहकारी बैंक हमीरपुर के उप सभापति संतोष गुप्ता, संचालक किशन ब्यास एवं राम सेवक, ब्लाक प्रमुख मुस्करा वीर नारायण राजपूत, ब्लाक प्रमुख मौदहा लाला राम निषाद, प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख राठ अमर चन्द्र अनुरागी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता हमीरपुर रमाकान्त द्विवेदी, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार, प्रबंधक पीसीएफ शरद यादव, अध्यक्ष डी०सी०डी०एफ० जितेन्द्र सिंह, अध्यक्ष उ०प्र० सहकारी ग्राम्य विकास बैंक शाखा हमीरपुर राम विलास श्रीवास, उ०प्र० सहकारी ग्राम्य विकास बैंक शाखा मौदहा के अतुल सिंह परिहार, शाखा राठ के नीलेश अग्रवाल, सहकारिता विभाग के समस्त अपर जिला सहकारी अधिकारी, जनपद हमीरपुर, उ०प्र० ग्राम्य विकास बैंक की तीनों शाखाओं के शाखा प्रबन्धक, सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव तथा सम्मानित कृषक बंधु उपस्थित रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *