Spread the love

हमीरपुर। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, क्षेत्रीय खेल कार्यालय चित्रकूटधाम मंडल, चित्रकूट के निर्देशों के क्रम में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए आज 21 सितंबर 2026 को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, हमीरपुर में जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स आयोजित किए गए। चयन ट्रायल्स में जनपद के कुल 40 बालक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया चयन ट्रायल्स में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए 10 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स के लिए चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल्स 22 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, चित्रकूट में आयोजित किया जाएगा चयनित खिलाड़ियों में हर्षित, संजीव राजा, आलोक, रौनक, निखिल पाल, ईशू प्रजापति, कृष्णा, स्वप्निल यादव, मयंक सोनी एवं शिवम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अवनीश एवं रजनीश को अतिरिक्त खिलाड़ियों के रूप में रखा गया है उल्लेखनीय है कि प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 सितंबर 2026 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, अयोध्या में किया जाना प्रस्तावित है। मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स के माध्यम से प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जिला खेल विभाग द्वारा चयनित खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर मंडल स्तरीय ट्रायल्स में प्रतिभाग करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *