Spread the love

हमीरपुर। शासन के निर्देशों के क्रम में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के अंतर्गत आज 17 सितंबर 2026 को सेवा दिवस के अवसर पर सायं 7:00 बजे जनपद में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम व्यापक जनसहभागिता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, सद्भाव एवं सामूहिक सहभागिता का संदेश देते हुए जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए गए। जनपद मुख्यालय सहित नगर निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत भवनों, गौशालाओं, अन्नपूर्णा भवनों, पार्कों, कॉम्प्लेक्सों, सरोवरों, सरकारी एवं शिक्षण संस्थानों, चिकित्सा परिसरों, तीर्थ स्थलों तथा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित परिवारों एवं आमजन के घरों में ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्वलित किए गए। राठ में चौपरा मंदिर से हुआ दीप प्रज्वलन: नगर पालिका परिषद राठ के चौपरा मंदिर (चौपरेश्वर) परिसर में विधायक राठ मनीषा अनुरागी, नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी एवं पालिका कर्मचारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सेवा एवं स्वच्छता के संकल्प के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। हमीरपुर नगर में प्रमुख स्थलों पर दीपदान: नगर पालिका परिषद हमीरपुर में चेयरमैन कुलदीप निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा यमुना तटबंध, चौरा देवी मंदिर परिसर एवं कल्पवृक्ष सहित प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए गए। सेवा दिवस के अवसर पर जनपद में सेवा एवं जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गईं। जिला चिकित्सालय हमीरपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ में मरीजों को फल वितरित किए गए तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वहीं विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विकास भवन हमीरपुर एवं आईटीआई राठ में पात्र लाभार्थियों को टूलकिट का वितरण किया गया सायं 7:00 बजे आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, लाभार्थियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में एक साथ दीप प्रज्वलित किए जाने से सेवा दिवस का संदेश व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचा कार्यक्रम का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, सामाजिक समरसता एवं सकारात्मक जनचेतना को बढ़ावा देना रहा। जनपदवासियों ने दीप प्रज्वलित कर सेवा एवं स्वच्छता के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *