मुस्करा हमीरपुर | प्रतिभा किसी परिधान या बड़े शहर की मोहताज नहीं होती इस कहावत को हमीरपुर जिले के एक छोटे से गांव मुस्करा की बेटियों और बेटों ने सच साबित कर दिखाया है संसाधनों की कमी और समाज की पारंपरिक सोच को पीछे छोड़ते हुए राजकीय इंटर कॉलेज मुस्करा के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है सहारनपुर में आयोजित होने जा रही ‘राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप’ के लिए चित्रकूट मंडल से कुल 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। गर्व की बात यह है कि इनमें से 4 खिलाड़ी अकेले हमीरपुर जिले के राजकीय इंटर कॉलेज मुस्करा से हैं, जबकि 2 खिलाड़ी बांदा जिले से हैं हमीरपुर जिले से राकेश (कक्षा 12) हिमांशी राजपूत (कक्षा 11) काजल (कक्षा 11)
रश्मि (कक्षा 11) बच्चों की इस स्वर्णिम सफलता के पीछे उनके शारीरिक शिक्षक की कड़ी मेहनत और विद्यालय की प्रधानाचार्या शिल्पी अग्रवाल का विशेष प्रोत्साहन रहा है। प्रधानाचार्या ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों के बीच हमारे ग्रामीण अंचल के बच्चों का चयन पूरे जनपद के लिए बेहद गर्व का विषय है गांव की इन बेटियों और बेटों ने साबित कर दिया है कि पक्के इरादे और सही मार्गदर्शन मिले, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं। अब पूरा हमीरपुर जिला अपने इन लाडलों से राज्य स्तर पर पदक जीतने की उम्मीद लगाए बैठा है।
