राठ (हमीरपुर)। नगर के मोहल्ला मियांपुरा निवासी सर्राफा व्यापारी से दबंग ने दो वर्ष पहले 9 कैरेट सोने के आभूषण बनवाये थे। अब उक्त दबंग बकाया रुपए मांगने पर पूरे आभूषणों को 24 कैरेट के हिसाब से वापस लेने और रुपए न देने पर दुकान से उठा लेने की धमकी दे रहा। पीड़ित ने घटना की शिकायत उच्चाधिकारियों से कर न्याय की गुहार लगाई है।
नगर के मोहल्ला मियां पुरा निवासी विनोद कुमार सोनी पुत्र स्व रामशरण सोनी ने बताया कि वह सोने चांदी की जेवरातों का निर्माण कर भरण पोषण करता है। उसने मझगवां थाना के ग्राम नहदोरा निवासी राहुल यादव पुत्र पंखी यादव का अप्रैल 2024 में उसकी शादी का जेवर 9 कैरेट की दर पर सोने के आभूषणों को बनाया था। जिसमें वह लगभग तीन ग्राम सोना उधार कर गया था। इसके बाद उक्त व्यक्ति जुलाई 2026 को उक्त सोने के जेवरात लेकर आया और 24 कैरेट में वापसी करने का दबाव बनाने लगा। इससे पहले उक्त राहुल के थाना चिकासी ग्राम अतरा निवासी साला मदन यादव पुत्र धरम यादव का पाँच ग्राम 320 मिली ग्राम सोना भी बकाया था। जिस पर उसने साले बहनाई से अपना बकाया सोने के रुपये माँगे तो उक्त लोगों ने समाजवादी पार्टी के एक दबंग नेता से पुलिसिया दबाव बनवाकर उससे उक्त जेवरात के 24 कैरेट में वसूली करते हुए उल्टा उसी से ही बकाया रुपया माँगने लगे। जबकि उसके पास उक्त लोगों द्वारा खरीदे गये जेवरात-जेवरात की पूरी रसीदें पड़ी हैं। इसके बाद भी सपा नेता के दबाव में उक्त लोग उस पर दबाव बना रहे हैं। जिससे वह मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान है। उसने बताया कि अगर कोई भी घटना घटित होती है तो उसके जिम्मेदार उक्त लोग ही होंगे। जिस पर दबंगों के उत्पीड़न से परेशान हो सर्राफा व्यापारी ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर दबंगों के ऊपर कारवाई करने के साथ-साथ उसे उनके शोषण से बचने की मांग की है।
