Spread the love

हमीरपुर। जनपद के प्रभारी मंत्री राज्यमंत्री, जल शक्ति विभाग, उत्तर प्रदेश रामकेश निषाद की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित विकास कार्यों, सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा विभागवार योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए प्रभारी मंत्री ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुरूप सुनिश्चित हो प्रभारी मंत्री ने जनपद में विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। निर्धारित रोस्टर के अतिरिक्त अनावश्यक अथवा अघोषित विद्युत कटौती न हो। विद्युत आपूर्ति से संबंधित जनसमस्याओं का त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए उन्होंने क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, तार एवं ट्रांसफार्मर आदि को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने तथा किसानों के निजी एवं सरकारी नलकूपों की विद्युत व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए खाद वितरण में पारदर्शिता एवं कालाबाजारी पर रोक कृषकों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि खाद वितरण में किसी भी किसान को अनावश्यक परेशानी न हो। निर्धारित दरों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। खाद की कालाबाजारी, ओवररेटिंग अथवा वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी रोक लगाई जाए तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए सड़कों को समयबद्ध रूप से गड्ढामुक्त करने के निर्देश प्रभारी मंत्री ने वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों एवं गड्ढामुक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि चिन्हित मार्गों की मरम्मत एवं गड्ढामुक्ति का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। आबादी, विद्यालय, महाविद्यालय, धार्मिक स्थलों तथा अधिक आवागमन वाले मार्गों को प्राथमिकता देते हुए कार्य कराया जाए। कार्यों की गुणवत्ता की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए सभी पात्र किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिलाने पर जोर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी पात्र किसानों को सम्मान निधि का लाभ सुनिश्चित कराया जाए। जिन पात्र किसानों का पंजीकरण, सत्यापन अथवा अन्य प्रक्रिया किसी कारणवश लंबित है, उसका शीघ्र निस्तारण कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे पात्र पेंशन लाभार्थियों को नियमित पेंशन उपलब्ध कराने के निर्देश प्रभारी मंत्री ने विभिन्न सामाजिक पेंशन योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के सभी पात्र पेंशन लाभार्थियों को नियमित रूप से पेंशन उपलब्ध कराई जाए। लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र लाभार्थियों को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े थाना एवं अधिकारी स्तर पर नियमित जनसुनवाई के निर्देश कानून-व्यवस्था एवं जनसमस्याओं के निस्तारण की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि थाना स्तर पर नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाए। सभी अधिकारी प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तक नियमित जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं को सुनें तथा उनका प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनकर उसका नियमानुसार एवं समयबद्ध समाधान कराया जाए। जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की प्रगति में सुधार के निर्देश बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर विभागवार योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि जिन योजनाओं में प्रगति अपेक्षित स्तर से कम है, उनमें विशेष प्रयास कर निर्धारित लक्ष्य समय से पूर्ण किए जाएं आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का वास्तविक समाधान कराया जाए उन्होंने कहा कि विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें बैठक में जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल द्वारा जनपद में संचालित विकास कार्यों, विभिन्न योजनाओं एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं की प्रगति से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया गया तथा बैठक में प्राप्त निर्देशों के क्रम में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए बैठक में विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार राजपूत विधायक राठ मनीषा अनुरागी जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अलका शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रिजवाना शाहिद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *