राठ (हमीरपुर) | गोहाण्ड विकास खण्ड के ग्राम अकौना में नालियों की साफ सफाई न होने से जल निकासी सहित गाँव की अन्य बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर समाज सेवी ने उच्चाधिकारियों का पत्र लिख उनका निस्तारण करने का मांग की है।
ग्राम अकौना निवासी समाज सेवी देव नारायण राजपूत ने बताया कि उनके गाँव में मात्र एक सफाईकर्मी है। जबकि गोहाण्ड ब्लॉक का दूसरे नम्बर का सबसे बड़ा गाँव है। गाँव में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जलबिहार महोत्सव सांस्कृत कार्यक्रमों का 15 से 19सितंबर तक भव्य आयोजन है। एक सफाईकर्मी से पूरे गाँव की साफ–सफाई सम्भव नहीं है गाँव में जगह–जगह कूड़ा तथा कचरे के ढेर लग गये हैं। नालियों की साफ–सफाई न होने से गंदा पानी कीचड सहित सड़कों पर भरा पड़ा है। जिससे उठने वाली दुर्गन्ध के कारण राहगीरों व स्थानीय निवासियों का जीवन जीना दुष्वार हो गया है। और मच्छरों के प्रकोप के कारण डेंगू, मलेरिया जैसे संक्रामक भयंकर बीमारियों फैलने का खतरा हो गया है। उक्त साफ–सफाई के समबन्ध में कई बार समबन्धित ग्राम पंचायत सचिव पंचायत अनूप शर्मा को फोटो एवं वीडियोग्राफी सहित अवगत कराया गया है। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने फोन भी उठाना बंद कर दियाहै पंचायत भवन में भी नहीं आते है। मनमर्जी से नौकरी कर रहे है। जिनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिये। वहीं इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुये 5 अतिरिक्त सफाईकर्मियों की नियुक्ति करते हुये तत्काल प्रभाव से नियमित रूप से गाँव की सड़कें, नालियों तथा घूरे एवं कचरे के ढेरों को साफ–सफाई करने तथा गाँव में कीटनाशक दवाईयों का छिडकाव कराने का सख्त आदेश पारित करने की कृपा करें। जिसको लेकर उन्होंने जिलाधिकारी सहित विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा है।
