Spread the love

बिवांर(हमीरपुर) | थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में पेट्रोल पंप के पास सोमवार दोपहर को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राघवेंद्र वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार धनपुरा गांव निवासी राघवेंद्र वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा अपनी बहन मनीषा को अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय से लेकर धनपुरा गांव जा रहा था।उसी दौरान छानी खुर्द स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार पर ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखा हुआ था और उसका नंबर UP91R0151 बताया गया है। टक्कर लगने से राघवेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी बहन को कोई चोट नहीं आई।राहगीरों ने उसे उपचार के लिए छानी सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया।जिला अस्पताल में भी हालत गंभीर पाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए कानपुर रेफर कर दिया , लेकिन घायल के परिजनों ने उसे कानपुर न ले जाकर हमीरपुर में ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार की पहचान कर ली गई है ,प्रार्थनापत्र मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *