Spread the love

मुस्करा हमीरपुर। मुस्करा थाना क्षेत्र के बिंहुनी खुर्द गांव में बीते गुरुवार रात्रि ठाकुरदास अहिरवार का गला रेत कर हत्या की सनसनीखेज मामला सामने आया था। जिसमें मृतक ठाकुरदास के बड़े बेटे इंदल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने फारेंसिक टीम और डाग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी और पुलिस की शक की सुई बार बार मृतक के अविवाहित छोटे बेटे नरेश 27 वर्ष की घूम गई। जिसके चलते पुलिस ने नरेश से पूछताछ की। लेकिन पहले पूछताछ में नरेश पुलिस को गुमराह करता रहा। घटना के 24 घंटे बीतने के बाद पुलिस ने नरेश से शक्ति से पूछताछ की जिस पर नरेश टूट गया और पिता की हत्या करने की बात कबूल कर ली थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नरेश ने पिता ठाकुरदास की हत्या करने की बात कबूल करते हुए बताया कि वह शराब पीने का आदी है और घटना वाले दिन भी शाम को शराब पी रखी थी। तभी उसके दो भांजे रितिक 18 वर्ष और दिलीप 14 वर्ष जरिया से मोटरसाइकिल द्वारा बिहुनी आ गये। जिसके बाद नरेश ने और शराब पी और अपनी भाभी राधा से नशे में चूर हो विवाद करने लगा। जिसका पिता ठाकुरदास ने विरोध किया तो नरेश ने पिता के साथ भी गाली गलौज कर दी। इस बीच भांजा रितिक गांव में कहीं चला गया और छोटा भांजा दिलीप अपनी मामी के पास बना रहा। इसके बाद नरेश ने फिर जमकर शराब पी और अपनी भाभी को बुरा भला कहते हुए कमरे में बंद कर दिया। और घर के बाहर कमरे में लेटे पिता पर ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिये और गला घोंट दिया, पिता के जिंदा रह जाने की शंका पर दरिंदगी की हदें पार करते हुए शराबी बेटे ने ब्लेड जैसी वस्तु से पिता की गर्दन सहित शरीर पर कई वार कर दिए जिससे ठाकुरदास रक्तरंजित अवस्था में चारपाई से नहीं उठा और अधिक रक्त स्राव से उसकी जान चली गई।
घटना को अंजाम देने के बाद नरेश ने कमरे में बंद भाभी को बाहर निकाला। भाभी राधा ने जब ससुर को लहुलुहान देखा तो उसकी चीख निकल गई। जिस पर नरेश ने उसे धमकाते हुए कहा किसी को भी जानकारी दी तो सबको जान से मार देगा रात्रि करीब 12 बजे के बाद मृतक की बहु ने चित्रकूट गये अपने पति इंदल और सास कुसमा रानी को घटना की जानकारी दी। चित्रकूट से सुबह तड़के घर लौटे मृतक के बड़े बेटे इंदल ने थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध पिता की हत्या का मुकदमा लिखाया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *