राठ (हमीरपुर)। आज जेसी आई राठ ने एक रिज़ॉर्ट में जेसी आई इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिनेटर राकेश नैय्यर और जॉन प्रेसिडेंट जेसी मिलन अग्रवाल की अपनी आधिकारिक यात्रा की अगुआनी की।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश जी की पूजा अर्चना से की गई। कार्यक्रम के संचालक नवीन बुधौलिया ने आए हुए अतिथियों का परिचित कराया। वहीं समाजसेवी जमीलुद्दीन राठवी ने अपनी शायरानी अंदाज में अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जॉन प्रेसिडेंट मिलन अग्रवाल ने जेसी आई राठ की 45 वर्ष से चले आए इस जेसी आई राठ के वटवृक्ष के बारे में अपने सुंदर वक्तव्य अपने उद्वोधन में व्यक्त किए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिनेटर राकेश नैय्यर ने अपने उद्वोधन में कहा कि जेसी आई राठ बहुत ही पुरानी संस्था है और इस संस्था में हमेशा ग्रोथ होते रहना चाहिए। अगर ग्रोथ नहीं होती है तो संस्था एक मृत देह सी लगती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जेसीआई राठ का एक नया चैप्टर भी प्रारंभ होगा। तो मैं उसके लिए मैं जेसी आई राठ को आश्वासन दिलाता हूं कि इसके इंस्टॉलेशन पर अवश्य उपस्थित होऊंगा। जे.ए.सी. के सचिव रिजवान ने आए हुए अतिथियों का और नगर के प्रबुद्ध जनों का धन्यवाद किया । इस आधिकारिक यात्रा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। इस इस दौरान दीपू बुधौलिया, प्रदीप गुप्ता, काशी प्रसाद गुप्ता धर्मेंद्र कोष्ठा,डॉ सुरेंद्र सिंह सहित संस्था के सदस्य व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
