सरीला(हमीरपुर) | जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश के चलते सरीला क्षेत्र के ग्राम मनकहरी में एक मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से पीड़ित परिवार की गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया, जिससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है जानकारी के अनुसार ग्राम मनकहरी निवासी अनिल कुमार पुत्र कृष्ण अवतार का मकान अत्यधिक बारिश के कारण अचानक गिर गया। मकान गिरने से घर में रखा जरूरी गृहस्थी का सामान मलबे के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति मलबे की चपेट में नहीं आया। मकान गिरने के बाद पीड़ित परिवार को रहने और गृहस्थी का सामान बचाने की चिंता सताने लगी है। पीड़ित अनिल कुमार ने प्रशासन से मकान गिरने से हुए नुकसान का सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
