Spread the love

मौदहा हमीरपुर। देररात घर में सो रहे युवक को सर्प ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने मामले की जानकारी कर हर सम्भव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया है वहीं पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं कस्बे के मलीकुआं चौराहा और कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहिया में भी एक एक महिला को सांप ने काट लिया जिनका सीएचसी मौदहा में इलाज चल रहा है और दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
कस्बे के मोहल्ला मराठीपुरा ओरी तालाब और कांशीराम कालोनी के मध्य के रहने वाले मनीष कुमार (30)पुत्र लखन लाल कुशवाहा को जब वह अपने घर में सो रहा था तभी उसके हाथ में किसी जहरीले सर्प ने काट लिया जिससे उसकी हालत बिगडने के बाद मौत हो गई और देखते ही देखते परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल मौदहा अवनीश कुमार ने मामले की जांच कर आख्या भेजने और हर सम्भव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिलाया है। वहीं सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक परिवार मूलरूप से भौनिया पचखुरा निवासी हैं और लगभग एक दशक पहले ही मौदहा में जमीन खरीद कर मकान बना कर रहते थे जबकि मृतक की लगभग एक साल पहले शादी हुई है जिससे अभी कोई संतान नहीं है। मृतक अपने परिवार के साथ मेहनत मजदूरी और वैवाहिक सीजन में मिठाई और भोजन बनाने का काम कर अपना परिवार चलाता था। घर में हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वहीं कस्बे के मलीकुआं चौराहा निवासी दुर्जी(50)पत्नी गया प्रसाद और कोतवाली क्षेत्र के करहिया निवासी विनीता (50)पत्नी राजू को भी जहरीले सांप ने काट लिया जिन्हे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर दोनों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल दोनों की हालत में सुधार बताया गया है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *