Spread the love

सुमेरपुर हमीरपुर – लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में कच्चे मकानों के ढहने का सिलसिला तेज हो गया है। बीते 24 घंटे में क्षेत्र की करीब एक दर्जन से अधिक पंचायतों में करीब 100 कच्चे रिहायशी मकान ढहने की जानकारी सामने आई है। गनीमत रही कि अधिकांश घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई। बारिश के चलते पंधरी, भौनिया, चंद्रपुरवा बुजुर्ग, इंगोहटा, बिदोखर पुरई, पलरा, बिदोखर मेदनी, बंडा, मवई जार, खड़ेही जार, चंदौली जार, टेढ़ा, बिरखेरा, मुंडेरा और मिहुना गांवों में कच्चे मकानों के गिरने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।लगातार बारिश के कारण मिट्टी की दीवारों में सीलन बढ़ने से कच्चे मकान कमजोर हो गए हैं। कई मकानों की दीवारें और छतें गिरने से ग्रामीणों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो मकान ढहने और नुकसान का आंकड़ा और बढ़ सकता है।ग्रामीणों ने प्रशासन से बारिश से प्रभावित परिवारों का सर्वे कराकर उन्हें आर्थिक सहायता और सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने की मांग की है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *