हमीरपुर । गोशाला में कोई ठोस इंतजाम न होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, बीते तीन दिवसों में तीन बार गोशाला से जाली को तोड़ निकले एक सैकड़ा से अधिक गोवंशों ने एक दर्जन किसानों की मुंगफली,उर्द ,और मूंग की फसलों चट कर लिया,जिससे किसानों की लाखों की फसलों का नुकसान हुआ है ,किसानों का कहना है कि खंड विकास अधिकारी ,सचिव से शिकायत के बाद बरती गई लापरवाई के कारण ही यह छति हुई है,किसानों ने जनपद हमीरपुर के जिलाधिकारी अभिषेक गोयल से हुए नुकसान की भरपाई करवाए जाने की अपील की है तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है ।
मामला जनपद हमीरपुर के विकास खंड मुस्करा क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी भिटारी का है जहां के निवासी महेंद्र सिंह राजपूत पुत्र स्व प्रेमपाल ने बताया कि हमारे गांव में मेरे खेत के ही पास ही गोशाला का निर्माण है जिसमें दो ग्रामपंचायत पहाड़ी भिटारी तथा अलरा गोरा के250के लगभग अवारा गोवंशों को संरक्षित किया गया है,बताया कि मेरे खेत गोशाला से लगे हुए हैं जिसमें मुंगफली की फसल बोई हुई थी,बीते 4दिवस पूर्व रात्रि में गोशाला में संरक्षित गोवंश लगी जाली को तोड़ कर एक सैकड़ा अन्ना पशु निकल कर लगी मूंगफली की फसल को चट कर गए,रात्रि में जिम्मेदार वर्तमान ग्राम प्रधान तथा अन्य जिम्मेदारों को फोन किया गया पर किसी का फोन रिसीव नहीं हुआ,बाद में पूर्वाह्न सचिव,तथा खंड विकास अधिकारी मुस्करा को हुए नुकसान के बारे में अवगत कराया गया,जिनके द्वारा तत्काल गोशाला में समुचित कारगर इंतजाम और ऐसी समस्या न होने की बात कही गई,वही जिसके बाद कोई ठोस इंतजाम सभी जिम्मेदारों द्वारा नहीं किए गए जिसके परिणाम स्वरूप पुनः सोमवार की बीती रात्रि एक बार फिर अन्ना पशुओं द्वारा जाली को तोड़ दर्जनों किसानों की फसलों को चट कर दिया,सभी किसानों ने एक घंटे उपरांत खबर मिलने पर एकत्रित हो अन्ना पशुओं को खेतों से निकाल कर गोशाला में संरक्षित कराया , इस पर बताया कि उनके द्वारा खुद गांव के जिम्मेदार सचिव,तथा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी मुस्करा को दूरभाष द्वारा सूचित करने की कोशिश की पर किसी का कॉल रिसीव नहीं हुआ,जिसके उपरांत दो घंटे बाद लगभग 11बजे रात्रि में एक बार पुनः गोशाला में संरक्षित एक सैकड़ा से अधिक गोवंशों ने फिर जाली तोड़ गोशाला से निकल मेरे खेत तथा एक दर्जन किसानों की बची फसलों को चट कर दिया,वही गाँव के किसान राकेशराजपूत ,मुन्नालाल,
लखन राजपूत, जनक राजपूत,बीरपाल राजपूत,रामदीन शाहू, रंजीत राजपूत,गब्बर राजपूत,लोगो ने बताया कि गोशाला से निकले गोवंशों ने मूंग ,उड़द , मूंगफली,तिलहन की फसलों को चट कर दिया है जिससे उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है,किसानों ने जनपद के जिलाधिकारी से अपील की है कि उनके फसलों के हुए नुकसान की भरपाई कराई जाय।।
