Spread the love

हमीरपुर – जलालपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम पुरैनी और उपरहंका गांव के बीच नाला पार करते समय 15 वर्षीय किशोरी प्रांसी यादव तेज पानी के बहाव में बह गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से किशोरी की तलाश शुरू की गई, लेकिन घटना के करीब छह घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका बताया गया कि पुरैनी गांव निवासी प्रांसी यादव रविवार शाम खेत में बने डेरा से पैदल अपने गांव लौट रही थी। वह पुरैनी-उपरहंका मार्ग पर बनी पुलिया से नाला पार कर रही थी। इस दौरान पुलिया के ऊपर करीब एक फीट पानी बह रहा था और पानी का बहाव काफी तेज था। नाला पार करते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में बह गई घटना के समय ग्रामीण राघवेंद्र और दीना मौके पर मौजूद थे। दोनों ने किशोरी को पानी में बहते देखा और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह उनकी पहुंच से दूर निकल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी चेकडैम तक चलाया गया सर्च अभियान सूचना मिलते ही जलालपुर थाना प्रभारी रवि कुमार और तहसीलदार रविंद्र पाल मौके पर पहुंचे। पुलिस, गोताखोरों और ग्रामीणों ने घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर आगे स्थित चेकडैम तक सघन तलाशी अभियान चलाया। पानी का बहाव कुछ कम होने के बावजूद देर शाम तक किशोरी का कोई पता नहीं चल सका प्रशासन की निगरानी में गोताखोरों और ग्रामीणों द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घटना के करीब 26 घंटे पूरे होने के बाद भी पुलिस और प्रशासन की टीम किशोरी प्रांसी का पता नहीं लगा सकी छह बहनों और एक भाई में सबसे छोटी है प्रांसी छह बहनों और एक भाई में सबसे छोटी बताई गई है। उसके पिता साधुराम यादव किसान हैं। बेटी के तेज पानी में बह जाने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि किशोरी रपटा पार करते समय तेज बहाव में बह गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे पानी में बहते देखा था। उसकी तलाश के लिए करीब एक किलोमीटर आगे स्थित चेकडैम तक सर्च अभियान चलाया जा रहा है वहीं तहसीलदार रविंद्र पाल ने बताया कि किशोरी खेत में बने डेरा से गांव लौट रही थी। नाला पार करते समय वह तेज बहाव में बह गई। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से उसकी लगातार तलाश करा रही है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *