हमीरपुर। मंगलवार रात हुई तेज बारिश से गोहांड कस्बा निवासी राजकुमार पुत्र अमरचंद राजपूत की कच्ची अटरिया भरभराकर गिर गई। अटरिया के गिरने से उसमें रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया, जिससे राजकुमार को काफी नुकसान हुआ है राजकुमार ने बताया कि मंगलवार रात तेज बारिश के दौरान उनकी कच्ची अटरिया अचानक गिर गई। हादसे में अटरिया के अंदर रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी है वहीं लेखपाल सुधीर कुमार ने बताया कि अटरिया गिरने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा और नुकसान का जायजा लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
