Spread the love

राठ (हमीरपुर)। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बज़्मे तामीर सांस्कृतिक समिति ने समाजसेवा की पहल करते हुए अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। संस्था के पदाधिकारी और कार्यकर्ता राठ के सरकारी अस्पताल, नव्या अस्पताल समेत नगर के विभिन्न चिकित्सालयों में पहुंचे। उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
संस्था के संस्थापक डॉ. जमील राठवी ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने आपसी भाईचारे, बीमारों की सेवा और जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया था। इन्हीं शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर संस्था सामाजिक और जनकल्याण के कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के विस्तार के साथ समाजसेवा को भी संस्था अपनी प्राथमिकता मानती है।कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष शफीक मोहम्मद, उपाध्यक्ष साजिद खान, कोषाध्यक्ष मुन्नू अंसारी, मोहम्मद रिजवान, हाजी राशिद वारसी, मैराज अंसारी, नफासत उल्ला खान, खालिक मम्मा, उमर खान और सऊद बेग सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *