Spread the love

हमीरपुर। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) की प्रदेश स्तरीय बैठक लखनऊ के तेलीबाग स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेशभर के जिला अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन के विस्तार और पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।कार्यक्रम में मास कम्युनिकेशन डिप्लोमा कोर्स पूरा करने वाले पत्रकार साथियों को मार्कशीट और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में हमीरपुर जनपद के राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष कपिल देव यादव को भी मास कम्युनिकेशन डिप्लोमा की मार्कशीट व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान संगठन को और मजबूत करने तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार को लेकर पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष के सम्मानित होने पर संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और पत्रकार साथियों में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा तथा एसवीएच इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर दिनेश सिंह समेत संगठन के पदाधिकारी और पत्रकार साथी मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *