Spread the love

हमीरपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर के दिशा-निर्देशन में आज सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वंदना अग्रवाल द्वारा मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वृद्धजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ उनसे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गई।
निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में भोजन, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं, रहने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। वृद्धजनों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा उनकी आवश्यकताओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई।इस दौरान वृद्धाश्रम के प्रबंधक बद्री नारायण मिश्रा एवं लेखाकार श्री जितेंद्र सिंह परमार उपस्थित रहे। उनके द्वारा वृद्धाश्रम में उपलब्ध व्यवस्थाओं तथा वृद्धजनों को प्रदान की जा रही सुविधाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पीएलवी पवन तिवारी भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर वृद्धजनों को उनके विधिक अधिकारों, वरिष्ठ नागरिकों के संरक्षण एवं भरण-पोषण से संबंधित विधिक प्रावधानों तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से विधिक सहायता एवं परामर्श प्राप्त किया जा सकता है।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृद्धजनों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने वृद्धाश्रम प्रबंधन को वृद्धजनों की सुविधाओं, सम्मान एवं आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *