हमीरपुर। गुरुवार तडके घर में युवती का शव फंदे पर लटका मिला जिससे पूरे मोहल्ले में हडकंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिमौली निवासी गुडिया (18)पुत्री अमर सिंह का शव घर में फंदे पर लटका मिलने से हडकंप मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है तो वहीं फील्ड यूनिट ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।मृतका इण्टर पास कर चुकी थी और अगले महीने उसका विवाह होना था।मृतका गुडिया अपने परिवार में दो भाईयों के साथ इकलौती बहिन थी वहीं घर में हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल गुडिया ने आत्महत्या क्यों की यह पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं
