Spread the love

हमीरपुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन शाखा हमीरपुर का द्विवर्षीय चुनाव बुधवार, 25 मार्च को जिला अस्पताल के टी.वी. हाल, में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया प्रांतीय पर्यवेक्षक दिलीप गुप्ता (उपाध्यक्ष, डी.पी.ए. उत्तर प्रदेश), चुनाव अधिकारी मनोज राजपूत (मंत्री, डी.पी.ए. हमीरपुर) तथा उनके सहयोगियों रमाकांत गर्ग (मंडल अध्यक्ष, डी.पी.ए. चित्रकूट धाम मंडल) एवं ललित गर्ग (अध्यक्ष, डी.पी.ए. हमीरपुर) की उपस्थिति में सम्पन्न कराई गई।
चुनाव में मंत्री पद पर मतदान कराया गया, जबकि अन्य सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
निर्वाचित पदाधिकारियों में
संरक्षक पद पर प्रेमनारायण श्रीवास,
अध्यक्ष पद पर अंकित सचान,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ब्रजेश राजपूत,
उपाध्यक्ष पद पर योगेंद्र यादव,
मंत्री पद पर अजय कुमार शिवहरे,
संगठन मंत्री पद पर राम नरेश,
संयुक्त मंत्री पद पर मनोज सैनी,
कोषाध्यक्ष पद के रवि प्रताप,
प्रवक्ता पद के लिए संजीव त्रिपाठी,
प्रचार मंत्री पद के लिए सुजीत सचान,
ऑडिटर पद के लिए शैलेंद्री सचान,
चुनाव कार्यक्रम के दौरान संगठन में उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित पदाधिकारियों ने आशा जताई कि नवनिर्वाचित टीम कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन के हितों के लिए मजबूती से कार्य करेगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *