हमीरपुर। सावन माह के तीसरे सोमवार को राठ स्थित चौपेश्वर मंदिर में कांवड़ चढ़ाने जा रहे 30 वर्षीय कांवड़िए को रास्ते में अचानक चक्कर आ गया। वह राठ-उरई मार्ग पर चिकासी और गोहांड के बीच सड़क पर गिर गया। साथियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए सीएचसी गोहांड में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी।
मल्होआ गांव निवासी मानवेंद्र (30) पुत्र विश्वनाथ सोमवार को कांवड़ चढ़ाने के लिए राठ स्थित चौपेश्वर मंदिर जा रहा था। चिकासी और गोहांड के बीच अचानक उसे चक्कर आ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। साथ चल रहे अन्य कांवड़ियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई दिलीप श्रीवास्तव और सिपाही जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और मानवेंद्र को सीएचसी गोहांड में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडे ने बताया कि युवक को चक्कर आने के कारण मामूली चोट लगी थी। अस्पताल में उपचार के बाद उसकी हालत ठीक होने पर उसे छुट्टी दे दी गई।
