हमीरपुर। विकासखंड मुस्करा अंतर्गत ग्राम बिहूनी खुर्द स्थित स्व. गिरधारी लाल कान्वेंट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा गांव में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई।प्रभात फेरी के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा घोड़े पर सवार भारत माता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं। पूरे गांव में भ्रमण के दौरान बच्चों के ‘भारत माता की जय’ और ’15 अगस्त अमर रहे’ के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया प्रभात फेरी के विद्यालय परिसर पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधक अशोक प्रजापति ने विधिवत ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया इस राष्ट्रीय पर्व के आयोजन पर प्रधानाध्यापक कल्याण सिंह प्रजापति, रोहित राजपूत, भरत, जयसिंह कुशवाहा, शेखचंद्र, रश्मि, कुमारी प्रीति राजपूत, कुमारी प्रीति साहू और कुमारी करिश्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
hdrForward: 6; shaking: 0.000000; highlight: 1; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 8;
brp_del_th: 0.0013,0.0000;
brp_del_sen: 0.1500,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 142.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;zeissColor: bright; 