राठ (हमीरपुर)। आज बुधवार सुबह पत्नी के साथ बाइक से स्कूल जा रहे सहायक अध्यापक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सरसई गांव के पास सामने से आए ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक की पत्नी भी घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने 100 का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम हेतु भेज
अकौना गांव निवासी ठाकुरदास अहिरवार ने बताया कि उनके भाई रमेश चंद्र अहिरवार (34) राठ नगर के गुलाब नगर मोहल्ले में रहते थे। वह चिल्ली गांव स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। उनकी पत्नी रश्मि खरैंहटा गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। आज बुधवार सुबह करीब सात बजे दोनों बाइक से अपने-अपने विद्यालय जा रहे थे। सरसई गांव के पास ई-रिक्शा से बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर में रमेश के सिर में गंभीर चोट लगी। जबकि रश्मि भी सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉ0 अंजुम निरंजन ने रमेश को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। स्वजन उन्हें लेकर उरई जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। शिक्षक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। रमेश अपने पीछे पत्नी रश्मि, बेटा गोलू और बेटी रिया सहित भाइयों को रोता-बिलखता छोड़ गए।
