राठ (हमीरपुर)। चिकासी गाँव स्थित पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज के छात्रों ने देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज हर्षोल्लास के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान छात्रों ने ग्रामीणों से स्वाधीनता कैसे पावन पर्व पर अपने घर में एक-एक तिरंगा फहराने की अपील की। विद्यालय के प्रधानाचार्य रघुवीर शरण (अंकिल जी) ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा को लेकर बच्चे बहुत अधिक उत्साहित हैं। इस प्रकार की क्रियाकलापों से बच्चों में देश के प्रति और तिरंगे के प्रति सम्मान उत्पन्न होता है। बताते चलें की चिकासी स्थित पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज आवासीय में पूरे बुंदेलखंड के अन्य जिलों से छात्र आकर विद्यालय के छात्रावास में रहकर शिक्षा के साथ साथ संस्कार व सामाजिक मूल्य भी सीखते हैं।
विद्यालय के संरक्षक जगदीश शरण (गुरुजी) ने कहां की हमें अपने राष्ट्रीय पर्व को बिना किसी भेदभाव के आपस में मिलजुल कर हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। तिरंगा यात्रा में चिकासी थानाध्यक्ष मयंक चंदेल, विद्यालय के छात्रावास अधीक्षक अजय कुमार भास्कर, मनोज मिश्रा सहित समस्त स्टाफ एवं ग्रामीणों अभिभावकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
