सुमेरपुर हमीरपुर । कस्बे के गायत्री तपोभूमि प्रांगण में संपन्न हुई ईरिक्शा संघ एवं प्रशासन की बैठक में ईरिक्शा संघ ने पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर समाधान की मांग की है।
रविवार को कस्बे के गायत्री तपोभूमि में ई रिक्शा संघ, व्यापार मंडल एवं प्रशासन की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में ईरिक्शा चालकों के सामने आ रही कठिनाइयों पर गहन मंथन किया गया। ई-रिक्शा संघ ने प्रशासन को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्या के निराकरण की मांग की है। ज्ञापन में कस्बे के डीलरों को ट्रेनिंग सेंटर बनाने, डीलरों को क्रेता का लाइसेंस बनाकर रजिस्ट्रेशन कराने का नियम बनाया जाए। बस स्टाप में सवारियां बैठाने एवं उतारने के दौरान चालान नहीं किया जाए। ई रिक्शा चालकों के लाइसेंस बनाने के लिए एआरटीओ कार्यालय में दो माह के लिए अलग खिडकी खोली जाए।
बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, चेयरमैन अनुज गुप्ता, ई रिक्शा संघ अध्यक्ष धीरू यादव, एसआई रामाराम आदि मौजूद रहे। एसआई ने बताया कि ई रिक्शा संघ ने ज्ञापन सौपा है। कार्यवाही के लिए परिवहन विभाग को भेजा जा रहा है।
