Spread the love

मौदहा हमीरपुर। जिला ग्राम्य विकास संस्थान, मौदहा में सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों का मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) से संबंधित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान टीम ने मकरांव गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और मनरेगा, आवास व पेंशन योजनाओं की जानकारी ली।
वरिष्ठ प्रशिक्षक विक्रम सिंह और मास्टर ट्रेनर राजीव सिंह ने बताया कि सोशल ऑडिट का मुख्य उद्देश्य विकास योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी को मजबूत करना है। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को योजनाओं के अभिलेखों के सत्यापन, विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि सोशल ऑडिट के माध्यम से ग्रामीणों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ विकास कार्यों की निगरानी में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलता है। प्रशिक्षण सत्र में एडीओ समाज कल्याण मोहित ने वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, दिव्यांग पेंशन समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिला समन्वयक ऋषभ शर्मा ने भी सरकारी योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया के बारे में बताया।इस दौरान ब्लॉक समन्वयक छत्रपाल, पूनम शर्मा, सिद्धगोपाल, शशि, अनिल सहित अन्य अधिकारी और प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *