Spread the love

मुस्करा (हमीरपुर)। कस्बा मुस्करा स्थित जगतराज राजपूत के आवास पर समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाने तथा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामसिंह पाल ने की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अजय उर्फ कल्लू यादव एवं ऑलगौरा के पूर्व प्रधान रामबाबू यादव ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं, इसलिए आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से क्षेत्र में सक्रियता बढ़ानी होगी समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह यादव ने पार्टी की मजबूती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पार्टी को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों तथा जनहित के मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएँ, जिससे संगठन को निचले स्तर तक और अधिक सशक्त बनाया जा सके बैठक के दौरान समाजवादी नेता बीरबल सिंह चौधरी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, जिला सचिव सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता व सदस्य मौजूद रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *