मुस्करा हमीरपुर | भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के आगामी अभियानों और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी अरुण कुमार लोधी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अरुण कुमार लोधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन ही हमारी असली ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि पार्टी को बूथ स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख तक मजबूत किया जाए। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से पालन करना होगा साथ ही उन्होंने आगामी राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि 12 अगस्त से 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक मंडल में निकलने वाली तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में आम जनमानस और कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाए बैठक में मौजूद जिला महामंत्री निर्वेंद्र ने संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कहा पार्टी को धरातल पर मजबूत करने के लिए सभी बूथों पर समिति की हर माह नियमित बैठक आयोजित की जानी चाहिए। शक्ति केंद्र संयोजक और शक्ति केंद्र प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों की नियमित समीक्षा करें, ताकि संगठन की कार्यप्रणाली और अधिक सशक्त हो सके इस मासिक बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जन प्रतिनिधियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया जिसमे दिग्विजय पाठक (जिला मंत्री) करन सिंह राजपूत (जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि) वीरनारायन राजपूत (ब्लॉक प्रमुख) शक्ति चौरसिया (मंडल अध्यक्ष) शैलेन्द्र अवस्थी (मंडल महामंत्री) भूपेन्द्र सिंह राजपूत (मंडल महामंत्री) धर्मपाल सिंह राजपूत (जिला महामंत्री, किसान मोर्चा) मनोज राजपूत (जिला उपाध्यक्ष, पिछड़ा मोर्चा) कुबेर राजपूत (पूर्व जिला मंत्री) निश्चिल दीक्षित (मंडल मंत्री) अनिल खटीक (शक्ति केंद्र संयोजक, बिहूनी) हरेन्द्र सिंह श्रीवास और सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहे
