Spread the love

हमीरपुर – जरिया थाना क्षेत्र के ग्राम अमूँद में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम करौंदी निवासी खरेलाल ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी प्रीति की शादी वर्ष 2016 में अमूँद निवासी रवि कुमार से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से पति रवि कुमार और ससुर, सास व देवर बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। आरोप है कि प्रताड़ना से परेशान होकर प्रीति ने 23 जुलाई 2026 को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे झांसी इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन पनवाड़ी के पास रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता का आरोप है कि शिकायत के बावजूद जरिया पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने क्षेत्राधिकारी सरीला शाहरुख खान को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। सीओ ने मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *