Spread the love

हमीरपुर। मानसून के रुखेपन से पर्याप्त बारिश न होने से निजी नलकूप धान को पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे हैं। किसानों की मांग पर मौदहा बांध से पानी छोड़ दिया गया है।
मुस्करा ब्लॉक के गुंदेला से पांच किलोमीटर दूर स्थित स्वामी ब्रह्मानंद बांध की मरम्मत के लिए गर्मियों में पानी से खाली कर दिया गया था। जिससे वर्तमान में किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा था। निजी नलकूप भी पानी की कमी पूरी नहीं कर पा रहे थे। हालांकि मौदहा बांध के एई रामफल ने कहा था कि जरूरत पड़ने पर पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
किसानों की सूचना पर कि इस समय मानसून की बेरूखी से बोई गई धान की फसल में निजी नलकूप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं दे पा रहे हैं जिससे किसानों की फसल सूखने लगी है। जिसका संज्ञान व उमरी के किसानों की मांग पर मौदहा बांध से पानी नहरों में छोड़ दिया गया।
एई रामफल ने बताया कि मरम्मत कार्य में बांध को खाली किया गया था। इस समय मध्यप्रदेश में हुई बारिश से भरे अर्जुन बांध से मौदहा बांध में पानी पर्याप्त मात्रा में आ चुका है। बताया कि बांध में इस समय 142 सेमी तक पानी भरा हुआ है। किसानों की मांग को लेकर पानी मुख्य नहर में छोड़ दिया गया है। संबंधित अवर अभियंता मांग के हिसाब से पानी अपने अपने क्षेत्र में ले जाएंगे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *