Spread the love

हमीरपुर। शनिवार दोपहर एक पटाखा गोदाम में हुए विस्फोट से हडकंप मच गया, घटना की सूचना मिलते ही तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। जबकि विस्फोट में घायल भूमिगत होकर इलाज करा रहे हैं जिनकी तलाश में अधिकारी लाव लश्कर के साथ अस्पतालों में जांच कर रहे हैं।
मुस्कुरा थाना क्षेत्र के गांव इमिलिया में विनोद कुमार द्वारा संचालित वी. के. राज फायर वर्क्स इमिलिया नाम से पटाखा बेचने के लिए अधिकृत फर्म है जिसमें शनिवार दोपहर धमाका होने से हडकंप मच गया। हालांकि तत्काल प्रभाव से समर सेबल चलवा कर शेष पटाखे निस्क्रिय कर दिए गए अन्यथा हादसा भयावह हो सकता था वहीं हादसे में कुछ बच्चों के घायल होने की सूचना मिल रही है, लेकिन तहसीलदार महेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मौदहा कस्बे के लगभग सभी अस्पतालों की जांच की लेकिन घायल कहाँ भूमिगत होकर इलाज करा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।वहीं कुत्ते द्वारा मुंह में दबाकर पटाखा विस्फोट करने की बात कही जा रही है जिसपर विश्वास करना कठिन हो रहा है।वहीं पटाखा व्यापारी ने बताया कि, गोदाम से पटाखे बनकर आए थे जो उन्होंने सूखने के लिए धूप में डाले थे लेकिन उसी समय विस्फोट हो गया, जिसमें एक बच्चा और एक बच्ची घायल हो गए हैं,लेकिन फायर ब्रिगेड को उन्होंने सूचना नहीं दी है और कोई घायल भी नहीं हुआ है।सोचने वाली बात यह है कि यदि कुत्ते ने विस्फोट किया तो कुत्ता घायल होना स्वाभाविक है।इस सम्बन्ध में उपायुक्त हमीरपुर जयश्री ने बताया कि, इनके पास 2030तक वैध लाईसेँस है और जब हमने जांच की तो यही पाया कि पटाखे सूख रहे थे जिसमे विस्फोट हो गया फिलहाल किसी के हताहत होने या घायल होने की जानकारी नहीं है।वहीं उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह ने बताया कि, पटाखों में आग लगने की सूचना मिली थी जिसपर हम आए हैं और कुछ बच्चों तथा एक बच्ची के घायल होने की सूचना मिल रही है जिसपर हम अस्पताल जा रहे हैं और इनके कागजात मंगाए गए हैं जो भी कार्यवाही होगी की जाएगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *