Spread the love

मौदहा हमीरपुर – कोतवाली क्षेत्र के बिवांर रोड पर सिलौली गांव के पास मंगलवार को ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, मौदहा से बिवांर की ओर जा रहे ऑटो की सिलौली गांव के पास सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें सवार लोग उसके नीचे दब गए। हादसे में गूढ़ा गांव निवासी श्यामलाल (68) पुत्र दर्शन, करहिया निवासी रमजानी (28) पुत्र शेरखान, सिलौली निवासी कल्लू (17) पुत्र रामप्रकाश, स्वदेश (32) पुत्र रामनारायण, कम्हरिया निवासी शाहीन बानो (35) पत्नी निजामुद्दीन तथा खंडेह निवासी राजू (35) पुत्र कामता घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा ले जाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने श्यामलाल और रमजानी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में श्यामलाल ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया। मृतक अपने पीछे पत्नी उजयारी और पुत्र संजय को छोड़ गए हैं। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *