Spread the love

राठ (हमीरपुर)। आज नगर के गोल्डन रिसोर्ट में भाजपा के विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें सभी को आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव की जीत का मंत्र दिया गया।
सम्मेलन की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी में कहा कि किसी भी चुनाव की जीत के लिए बूथ का जितना बहुत जरूरी है। बूथ को जिताने में बूथ अध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी का विशेष योगदान रहता है। वही पार्टी को मजबूत बनाने का काम करते हैं। कार्यक्रम की संयोजक प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अभी से अपने घर,गली व मोहल्ले में घूम-घूम कर लोगों को पार्टी की जनहितकारी नीतियों से अवगत करा पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करना है।
इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र गाँधी, ग्रामीण के करन राजपूत, सरीला के रामवतार राजपूत, गोहाण्ड के रामआसरे राजपूत, मुस्कुरा के शक्ती चौरसिया , राजदीप पंडित, पुष्पेंद्र मुखिया, दीपू मुंशी, मुकेश गुप्ता, परमानंद अनुरागी सहित सभी बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *