Spread the love

राठ (हमीरपुर)। जनपद के राठ कस्बा में नगर पालिका परिषद में “कैच द रैन” की थीम पर जल संरक्षण हेतु एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित गोष्टी में कर्मचारियों को जल संरक्षण से होने वाले फायदे बताये। इस दौरान पालिका स्टाप ने पानी बचाने व उसका संरक्षण हेतु सपथ ली नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि आज के समय में जल, जंगल और जानवर बड़ी संख्या में समाप्त हो रहे हैं। जिससे लोगों को प्राकृतिक आपदाओं सहित अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन सब में सबसे महत्वपूर्ण जल संरक्षण है। जिससे वाटर लेवल के बढ़ने के साथ-साथ ही जंगल व जानवर की संख्या में बढ़ोत्तरी होना सम्भव है इस दौरान नगर पालिका के वरिष्ठ सहायक विजय कुमार, राजस्व निरीक्षक प्रदीप श्रीवास्तव, सफाई निरीक्षक मोहित शर्मा उर्फ जोन्टी, हसन अहमद, मनीष शर्मा आदि सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *