Spread the love

राठ (हमीरपुर)। राठ नगर के दीवानपुरा मोहल्ले में नीट की परीक्षा की तैयारी कर रही 20 वर्षीय एक छात्रा ने परीक्षा के परिणाम में अपेक्षाकृत कम अंक हासिल होने पर तनाव में आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
जानकारी के अनुसार नगर के दीवानपुरा मोहल्ले की निवासी श्रुति साहू (20) पुत्री महेन्द्रपाल जो कानपुर में रहकर नीट की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। तथा बीते करीब डेढ़ माह पहले ही वह कानपुर से कस्बा राठ स्थित अपने घर आई हुई थी। जिसके बाद उसने कल शनिवार की रात अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन फानन में इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसकी अत्यधिक नाजुक हालत को देखते हुए उसे उरई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां आज रविवार की सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक युवती के परिजनों और पड़ोसियों ने आशंका जताते हुए कहा कि मृतका कानपुर में रहकर नीट की परीक्षा की तैयारी कर रही थी तथा नीट की परीक्षा के परिणाम में अपेक्षाकृत कम अंक हासिल होने पर तनाव में आकर ही उसने आत्महत्या कर ली है। बता दें कि बीते करीब 5 वर्ष पूर्व मृतका श्रुति साहू की मां ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। मृतका अपने पीछे दो छोटी बहनों जागृति और काव्या सहित भाई तरुण व पिता महेंद्र पाल सहित अन्य सभी परिजनों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गई है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *