Spread the love

मौदहा हमीरपुर। सरकारी एवं शत्रु संपत्तियों को अतिक्रमणियों से मुक्त कराने के लिए प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी सिलसिले में गुरुवार को नगर की मंडी समिति के सामने स्थित करोडों रुपये कीमत की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। कार्रवाई के बाद भूमि को कब्जामुक्त कर सरकारी अभिरक्षा में ले लिया गया। प्रशासन के अनुसार रागौल निवासी वारिस पुत्र अब्दुल ताहिर द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर कब्जा किया गया था। राजस्व अभिलेखों की जांच और नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्रवाई की गई। उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था के बीच अवैध अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया।अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, तहसीलदार महेंद्र गुप्ता, सदर लेखपाल अवनीश कुमार, कोतवाली प्रभारी चंद्रशेखर गौतम सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह ने कहा कि सरकारी तथा शत्रु संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भूमाफियाओं और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।बताते चलें कि इस सप्ताह मूमाफियाओं के खिलाफ तीसरी कार्यवाही कर जमीन को मुक्त कराया गया है, जबकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी ऐसी और कार्यवाही होने की उम्मीद जताई जा रही है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *