कुरारा हमीरपुर – विकास खंड क्षेत्र के डामर गांव स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में एक सप्ताह से हो रही रामकथा के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें गांव सहित आसपास के गांवों के लोगों ने प्रसाद गृहण किया। सुबह से लेकर देर रात तक लोगो की भारी भीड़ लगी रही। क्षेत्र के डामर गांव स्थित श्री बजरंगबली मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों के सहयोग से श्री राम कथा का आयोजन किया गया था। एक सप्ताह तक लोगो ने रामकथा का रस पान किया। आज सुबह वेदमन्त्रो के साथ
हवन पूजन कर समापन हुआ। हवन के बाद सर्वप्रथम कन्या भोजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ इसके बाद भंडारे का कार्यक्रम शुरू हुआ। जोकि देर रात तक चलता रहा। गांव सहित आसपास के गांव कुशौली पुरवा, सरसई, भैंसापाली आदि गांवों के लोगों ने भंडारे का प्रसाद गृहण किया तथा दिन भर कबीरी भजन का कार्यक्रम चलता रहा। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों का सहयोग रहा ।
